फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डालीगंज-लखनऊ के बीच 33 दिन तक गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

Sun, 16 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेसस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। लखनऊ जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक डालीगंज से लखनऊ जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। यानी इस दरम्यान 33 दिनों तक यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन नहीं जाएगी।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक की ओर से 14 नवंबर को जारी पत्र के मुताबिक, लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार/पांच (लाइन नंबर पांच और छह) निर्माण कार्य के लिए 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक 33 दिनों के लिए पॉवर ब्लॉक की मंजूरी मिली है। इसके चलते ट्रेन नंबर 15009/15010 गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक डालीगंज से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। इस अवधि में इस ट्रेन के इंजन का रिवर्सल (उलटाव) भी डालीगंज में होगा। इंजन रिवर्सल का मतलब ट्रेन में लगे इंजन को आगे से पीछे लगाना होता है।
लखनऊ जंक्शन न जाने से यात्रियों को होगी परेशानी
गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस के 33 दिनों तक लखनऊ जंक्शन (चारबाग) तक न जाने से इस ट्रेन से लखनऊ जंक्शन पहुंचकर वहां से अन्यत्र दूरदराज क्षेत्रों की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को परेशानियां होंगी। ऐसे यात्रियाें को डालीगंज उतरकर वहां से ऑटो से चारबाग पहुंचकर लखनऊ जंक्शन स्टेशन पहुंचना पड़ेगा। इसमें पैसों के साथ ही समय की बर्बादी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें