मैलानी। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 24 और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 से परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके साथ ही मैलानी-लखनऊ के बीच संचालित दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें इस दौरान मैलानी से मोहिबुल्लापुर के बीच संचालित होंगी। ऐसा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग होने के कारण हुआ। इसके साथ ही नॉन इंटरलॉकिंग का काम करने के लिए ब्लाक भी दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 24 से 26 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग डालीगंज-मैलानी के रास्ते, मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 और 26 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से मैलानी-डालीगंज के बीच चलेंगीं। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05087 मैलानी-लखनऊ पैसेंजर 24 से 26 फरवरी तक मोहिबुल्लापुर में, ट्रेन नंबर 5085 मैलानी-लखनऊ पैसेंजर भी 25 और 26 फरवरी को मोहिबुल्लापुर में यात्रा समाप्त करेंगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 05086 लखनऊ-मैलानी पैसेंजर 26 और 27 फरवरी को मोहिबुल्लापुर से और ट्रेन नंबर 05088 लखनऊ-मैलानी पैसेंजर भी 25 और 26 फरवरी को मोहिबुल्लापुर से चलाई जाएंगी। संवाद