फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सोमवार को गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस नहीं चलेगी, इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन निरस्त

Sun, 03 Mar 2024 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोंडा कचहरी एवं करनैलगंज रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के लिए गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस एक दिन के लिए निरस्त की गई है।
विज्ञापन
मैलानी जंक्शन का मेन गेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से चलकर मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर एक्सप्रेस सोमवार निरस्त रहेगी। मैलानी से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 15010 भी सोमवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में गोंडा कचहरी एवं करनैलगंज रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के लिए यह ट्रेन एक दिन के लिए निरस्त की गई है। गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना गोरखपुर रेलवे स्टेशन रात 10.20 बजे चलती है, जो अगले दिन लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर 10.19 बजे और मैलानी 11:30 बजे पहुंचने का समय है। ट्रेन निरस्त होने की वजह से रविवार को यह ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से नहीं चलेगी। वहीं मैलानी रेलवे स्टेशन से रोजाना शाम 6: 05 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 15010 भी सोमवार को नहीं चलेगी।

विज्ञापन

रेलवे परिसर में कीचड़ होने से यात्री परेशान
रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। कार्यों के चलते परिसर में कई जगह खोदाई की गई है। शनिवार और रविवार को बारिश होने की वजह से रेलवे परिसर में कीचड़ हो गया, जिसकी वजह से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं प्लेटफार्म पर पड़े टीनशेड कई जगह से टपकने की वजह से अव्यवस्थाएं नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें