मैलानी। सीतापुर–मैलानी रेलखंड पर रेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। देवकली में गुड्स लाइन सहित तीन और झरेखापुर में भी तीन लाइनें बनेंगीं। इसके लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, झरेखापुर हाल्ट को तीन लाइन क्राॅसिंग स्टेशन और देवकली हाल्ट को तीन लाइन क्रॉसिंग स्टेशन में परिवर्तन के साथ ही देवकली में लाइन नंबर तीन पर गुड्स प्लेटफॉर्म का काम भी होना है। यानी देवकली में गुड्स प्लेटफॉर्म भी बनेगा।
टेंडर में अनुमानित निविदा 36 कराेड़ 41 लाख 58 हजार दो सौ 17 रुपये और कार्य पूरा करने के लिए 12 माह का समय है। ई-टेंडर डालने की अंतिम तिथि 24 फरवरी समय 15:00 बजे तक है। निविदा 24 फरवरी को ही 15:30 बजे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के कार्यालय में खोली जाएगी। संवाद