फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज आज, मस्जिदों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
अलविदा की नमाज के मद्देनजर गली-मोहल्लों में गश्त करती पुलिस।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रमजान के आखिरी शुक्रवार 29 अप्रैल को अलविदा की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की जाएगी। प्रशासन ने अलविदा की नमाज के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

अलविदा के एक दिन पहले ही पुलिस अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर धर्मगुरुओं और ग्रामीणों से बातचीत कर शांति पूर्वक अलविदा की नमाज अदा करने की अपील की। एसओ नीमगांव देवेंद्र कुमार गंगवार ने बृहस्पतिवार को अमेठी समेत कई गांवों में जाकर अलविदा की नमाज को लेकर मौलानाओं और ग्रामीणों से बात की और लोगों से कहा नमाज के वक्त शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें