फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोने के भाव में उछाल, चांदी ने भी बढ़ाई चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनवरी से सोना व चांदी के भाव में उछाल देखा जा रहा है। एक जनवरी से अब तक 16 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। हालांकि इस समय न तो कोई त्योहार है और न ही सहालग, फिर भी सोना-चांदी में बढ़े रेट से लोग परेशान हैं। सोना व चांदी की कीमत बढ़ने से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जनवरी से सोना लगातार बढ़त बनाए हुए है। दिसंबर में करीब 78 हजार रुपये तौला बिकने वाला सोना 90 हजार को पार कर रहा है। दो माह में ही सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। वहीं चांदी भी सोने की पीछे कदमताल बनाए हुए है। महज दो माह में चांदी में 10 हजार रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।
पहले 90 हजार के अंदर बिकने वाली चांदी ने एक लाख का आंकड़ा पार कर दिया है। बिना किसी पर्व व सहालग के बढ़ रहे भाव आभूषण विक्रेताओं सहित लोगों को परेशान किए हुए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है, जिनके घराें में शादियां हैं। शादी में आभूषण खरीदने के लिए उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। फिलहाल, खरीद को लेकर बाजारों में कोई असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इस तरह आया सोना व चांदी में उछाल

तिथि सोना (10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
एक जनवरी 78.715 90,500
31 जनवरी 83.210 98,500
एक फरवरी 84.500 95,300
नौ फरवरी 87.315 99,500
16 मार्च 90,000 1,02,145
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें