तिकुनिया। ग्राम सुथना बरसोला निवासी श्रीकृष्ण की पुत्री पिंकी देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर खेत में गन्ना बाआई के दौरान पीतल के घड़े में सोने के जेवर मिलने का दावा किया है। उन्होंने एक व्यक्ति पर जेवर हड़पने का आरोप लगाया है।
पिंकी देवी के अनुसार, उन्होंने अपनी भूमि दो भाइयों को किराये पर दी है। सात फरवरी को दोनों खेत में गन्ने की बोआई कर रहे थे। जोताई के दौरान ट्रैक्टर से जुड़े उपकरण से एक पीतल का घड़ा टकराया। आरोप है कि घड़े में सोने के जेवर भरे थे, जिन्हें दोनों लोग घर ले गए, जबकि घड़ा एक घर में फेंक दिया गया।
पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल, एसपी और डीएम से भी शिकायत की है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि सूचना की जांच कराई गई थी, जिसमें मामला फर्जी पाया गया।