फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूप और पौष्टिक आहार से दूरी बढ़ी तो पास आएगी हड्डियों की बीमारी

Mon, 16 Feb 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान का असर अब लोगों की हड्डियों पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन हड्डी संबंधी समस्याओं के साथ आने वाले मरीजों में कैल्शियम की कमी के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में 800 से 1000 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 150 मरीज हड्डी रोग से जुड़े होते हैं। चिकित्सकों के अनुसार रोजाना लगभग 20 मरीजों में कैल्शियम की कमी पाई जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मांसपेशियों में ऐंठन, दांतों की कमजोरी और बच्चों में रिकेट्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि नियमित रूप से सुबह की धूप लें, दूध और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करें तथा शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं। समय रहते सावधानी बरतने से हड्डियों की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
-
आजकल लोग शारीरिक श्रम कम कर रहे हैं और धूप में कम निकलते हैं। संतुलित आहार न लेने से कैल्शियम की कमी बढ़ रही है। लोगों को खानपान और दिनचर्या सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. एके द्विवेदी, अस्थि रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें