विजेता टीम को ट्राॅफी देते मुख्य अतिथि वारिस अली। आयोजक
सिकंदराबाद। गोला की टीम ने बुधवार को स्व. राजा जियाउल्ला खान सुतेहरा क्रिकेट टूर्मामेंट का खिताब जीत लिया। सिकंदराबाद में आयोजित मुकाबले में गोला के खिलाड़ी विशाल जलोटा की शानदार शुरुआत और तुषार की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने खिताब पर कब्जा किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकंदराबाद की टीम ने 14 ओवरों में 126 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में गोला के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत और बढ़िया प्रदर्शन के साथ अंतिम दो गेंदें रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि वारिस अली अंसारी और विशिष्ट अतिथि आगा जावेद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।