गोला के स्टेडियम में फुटबॉल खेलती टीम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। गोला खेल महोत्सव के फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में गोला स्टेडियम टीम विजेता रही। नगर के श्री राजेंद्र गिरि स्टेडियम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अभिषेक मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। रविवार को पहला मैच एसएस हास्पिटल जहानपुर और एलबीएस बाजार क्लब के मध्य खेला गया। इसमें एसएस हास्पिटल जहानपुर 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच नीची भूड़ घुसियाना ए और नीची भूड़ घुसियाना सी के मध्य खेला गया। इसमें नीची भूड़ ए 2-1 से विजयी रही।
तीसरा मैच एमएस हास्पिटल जहानपुर बी और गोला स्टेडियम के मध्य खेला गया। इसमें गोला स्टेडियम 2-0 से विजयी रहा। इसके बाद पहला सेमीफाइनल गोला स्टेडियम और आरएफसी ईदगाह के मध्य खेला गया। इसमें गोला स्टेडियम 2-1 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच रेफरी संतोष मौर्य, गोपाल सक्सेना, फुटबॉल खेल प्रभारी कफील अहमद, सह प्रभारी आनंद किशोर गिरि भोली रहे। आयोजक एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।