पलियाकलां। प्रतिभा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व. नवीन चंद्र गुप्ता स्मारक मिनी मैराथन का आयोजन नवीन पेट्रोल पंप से किया गया। इसमें बलदेव वैदिक काॅलेज के हरमीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में करीब 12 स्कूलों के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी सिनेमा चौराहे से होकर स्टेशन मार्ग, पुराना बस स्टैंड, सीओ कार्यालय, बाइपास मार्ग होते हुए वापस पेट्रोल पंप पर आकर रुके।
मिनी मैराथन में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र हरमीत सिंह प्रथम, स्मृति पब्लिक स्कूल के अनीश मौर्य द्वितीय, बलदेव वैदिक स्कूल के अरुण ने तीसरा स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार गोल्डन फ्लाॅवर सीनियर सेकंडरी स्कूल के आलोक, बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज के आदित्य, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रियांशु गुप्ता व एकमजोत सिंह, गुरुकुल एकेडमी के शिवम कुमार व बलदेव वैदिक के अमन, करन कुमार और दीपक आदि को दिया गया।
अतिथियों ने मैराथन के विजेताओं को पुरस्कार व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभा फाउंडेशन के अध्यक्ष सलिल अग्रवाल, महासचिव कृष्णावतार सिंह भाटी, उपाध्यक्ष जफर अहमद टीटू, वरिष्ठ मंत्री अमित महाजन एडवोकेट, मंत्री फुरकान अंसारी सहित प्रायोजक अनूप कुमार गुप्ता, नवनीत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अनूप श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।