फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज से 19 दिन के लिए गोला रेलवे क्रॉसिंग बंद, रोडवेज बसों का किराया बढ़ा

Tue, 28 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला रेलवे क्राॅसिंग। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला-लखीमपुर के बीच जंगल वाली रेलवे क्रॉसिंग बुधवार से 16 नवंबर की मध्य रात तक 19 दिन तक बंद रहेगी। इस बीच क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद अलीगंज व सिकंदराबाद होते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इससे दूरी बढ़ गई है। इसके बाद रोडवेज सहित अन्य सवारी वाहनों का किराया भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

गोला से लखीमपुर जाने वाले भारी वाहन सिकंदराबाद होते हुए मनकापुर तिराहे, अलीगंज मार्ग होकर जाएंगे। रोडवेज बसें अलीगंज और सिकंदराबाद मार्ग होते हुए संचालित की जाएंगी। गोला से लखीमपुर-सीतापुर-लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बसें अलीगंज और सिकंदराबाद मार्ग होकर जाएंगे, जिस पर टोल टैक्स भी नहीं पड़ेगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, गोला से अलीगंज मार्ग होते हुए लखीमपुर की दूरी 47 किलोमीटर और सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर की दूरी 49 किलोमीटर है।
इतना होगा किराया

अलीगंज से बसों का किराया 67 रुपये और सिकंदराबाद मार्ग से जाने वाली बसों का किराया 70 रुपये निर्धारित किया गया है। दूरी बढ़ने से किराये में 10 से 12 रुपये की वृद्धि की गई है। दैनिक यात्रियों को अब अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा, जबकि लखनऊ का किराया यथावत रहेगा। अब तक फरधान में टोल टैक्स पड़ने के बाद भी गोला से लखीमपुर के एलआरपी तक का 54 रुपये और लखीमपुर बस स्टॉप तक 58 रुपये है।
विज्ञापन


ये कार्य होने हैं

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर स्थित गोला रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य आरओबी पर स्ट्रिंग गर्डर इरेक्शन, स्लैप और लॉन्चिंग आदि कार्य होने हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर ट्रेनों के निकलने पर क्रॉसिंग बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे लोगों को काफी असुविधा होती है। ओवरब्रिज बन जाने से समय इस समस्या का स्थायी समाधान मिलने के साथ ही समय की भी बचत होगी।
-

ओवरब्रिज के निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। रोडवेज बसों का संचालन अलीगंज, सिकंदराबाद मार्ग होते हुए किया जाएगा। अतिरिक्त दूरी बढ़ने से किराया बढ़ाया गया है। यात्री सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


-महेश चंद्र कमल, एआरएम गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें