फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा के बीच नवंबर के पहले सप्ताह से ट्रेनें चलने की उम्मीद

Tue, 28 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में खड़ा टूरिस्ट कोच। संवाद
विज्ञापन
मैलानी (खीरी)। मैलानी-नानपारा रेलमार्ग के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस रेलमार्ग पर चार माह से बंद चल रहा ट्रेन संचालन नवंबर के पहले सप्ताह में दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे ने 30 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन बंद करने की सूचना जारी कर रखी है।
विज्ञापन

भारी बारिश और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से बीती 29 जून को भीरा और पलियाकलां के बीच रेलपथ के किनारे जलभराव होने के साथ ही पानी रेलपथ के नीचे से रिसाव करने लगा था। रेलवे ने बचाव कार्य शुरू कर 30 जून से मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड पर रेल यातायात बंद कर दिया था, तभी से इस मार्ग पर रेलों का आवागमन बंद है।
रेल प्रशासन ने बचाव कार्य कर रेलपथ काे दुरुस्त कर लिया है। पता चला है कि नवंबर से पहले हफ्ते में इस मार्ग पर ट्रेनें चलाने की तैयारियां की जा रही है। हाल ही में चीफ वर्कशॉप इंजीनियर समाडि गोरखपुर और चीफ वर्कशाॅप मैनेजर समाडि गोरखपुर ने मैलानी स्थित मीटरगेज के कैरिज डिपो का दौरा कर कोच की स्थिति का जायजा लिया। उन्हें रेल संचालन के लिए कोच तैयार मिले।
विज्ञापन

पता यह भी चला है कि भीरा और पलिया के बीच ट्रैक भी रेल संचालन के लिए दुरुस्त घोषित किया जा चुका है। हालांकि, ट्रेन के संचालन के बाबत कोई रेल अधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहा है।
बता दें कि इस ट्रैक पर मैलानी से नानपारा के बीच दो जोड़ी पैसेंजर और द्विसाप्ताहिक टूरिस्ट पैसेंजर का संचालन मैलानी से बिछिया के बीच होता है।
000
पर्यटकों को दुधवा की सैर कराने के लिए टूरिस्ट कोच भी तैयार

पर्यटकों को दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर कराने के लिए मैलानी से बिछिया तक द्विसाप्ताहिक टूरिस्ट पैसेंजर प्रत्येक शनिवार, रविवार संचालित होती है। इसमें विस्टाडोम की तर्ज पर बना एक एसी टूरिस्ट कोच लगाया जाता है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत सूरज कुमार के मुताबिक, टूरिस्ट कोच के पंखे, लाइट आदि दुरुस्त हैं। एक नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क भी पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। ऐसे में पर्यटन की दृष्टि से भी ट्रेन का संचालन शुरू होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें