खीरी टाउन। कालर ग्राउंड में आयोजित इलेवन स्टार कप 2025 स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार की शाम लखीमपुर व गोला के बीच मैच हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि फहीम अहमद ने फीता काट मैच का शुभारंभ किया। इससे पहले स्कूल के बच्चों और दर्शकों ने राष्ट्रगान गाया।
गोला टीम ने पहले हॉफ मैच में लखीमपुर के खिलाफ एक गोल दागकर दबाव बना लिया। खिलाड़ियों ने 70 मिनट दूसरे हॉफ में गोला की टीम ने तीन गोल और मार दिए। गोला ने लखीमपुर की टीम को चार गोल से परास्त कर अगले मैच में अपनी जगह बना ली। रेफरी की भूमिका लखीमपुर के काज़ी ने निभाई।