टीपीआरएस एजुकेशन इंस्टिट्यूट में गरबा करते बच्चे। स्रोत : स्कूल
मोहम्मदी। टीपी आरएस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें मां दुर्गा के रूप में छात्रा आराध्या रस्तोगी ने त्रिशूल धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति श्रीवास्तव एवं एमडी आनंद कुमार गुप्ता ने पुष्प अर्पण किया। कक्षा पांच इकरुप परी, वर्णिका कक्षा तीन के स्वर नंदिता और अर्चित ने गीतों में अनेकता में एकता का संदेश दिया। गरबा और डड़िया नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के एमडी आनंद कुमार गुप्ता ने बच्चों को दशहरा के महत्व को बच्चों को बताया। संवाद