फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के दौरान मौजूद छात्राएं।स्रोत : विभाग - फोटो : मृतक उदयराज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित होकर मंडल और अंतर मंडलीय स्तर पर शानदार खेल प्रदर्शन के बाद कई बालिकाओं ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाई है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलों में केजीबीवी की बालिकाओं ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बताया कि गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राओं साक्षी और सोनी ने 53 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अर्जित कर जनपद का मान बढ़ाया। वहीं बरेली में संपन्न हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा आठ की काजल शाह और कक्षा नौ की मुस्कान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें