ट्राफी और मेडल के साथ छात्राएं। स्कूल
मोहम्मदी। उमादेवी चिल्ड्रन एकेडमी की दो मेधावी छात्राओं- आरोही सिंह एवं नवदीप कौर ने पांचवीं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी राज्य क्योरुगी एवं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
आरोही सिंह ने पूमसे फ्रेशर इवेंट में अद्भुत कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। नवदीप कौर ने अंडर 59 किग्रा क्योरुगी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यभर के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका यह प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास, फिटनेस और खेल भावना का प्रतीक है।
यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता ने इन दोनों छात्राओं को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी है। संवाद