फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पार्टी में गई तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी, चार दिन बाद एक की मौत, मृतका के नाना ने दी तहरीर

Sat, 23 Aug 2025 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। उसका लखनऊ में उपचार चल रहा था। मृतका के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
माही वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली स्थित एक कॉलेज की तीन छात्राएं 15 अगस्त को एक रेस्टोरेंट गईं। घर आने पर तीनों की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान 19 अगस्त को एक छात्रा की मौत हो गई। उसके नाना ने शुक्रवार की देर रात सदर कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, दो अन्य छात्राओं की हालत सामान्य है।

विज्ञापन


नाना का आरोप है कि उनकी नातिन के साथ गई उसकी दो सहेलियों ने उसे कोई द्रव्य पदार्थ पीने को दिया था। जब उनकी नातिन ने मना किया तो उसे धमकाकर जबरन वह द्रव्य पदार्थ पिलाया गया। पार्टी में मौजूद दो लड़कों की भूमिका भी संदिग्ध है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- UP: नौ बार विदेश गई थी मुनारा बी... बरामद हुए ये दस्तावेज; बरेली में जेल भेजी गईं तीनों बांग्लादेशी महिलाएं
विज्ञापन


मोहल्ला कनौजिया कॉलोनी स्थित ननिहाल में रहने वाली माही वर्मा (16) ग्रीन फील्ड एकेडमी की 11वीं की छात्रा थी। नाना रामपाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते 15 अगस्त को माही पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपनी दो सहेलियों के साथ विलोबी मेमोरियल हॉल के पास एक रेस्टोरेंट में खाना खाकर घर आई। साथ में उसका मुंहबोला भाई भी था।  

विज्ञापन

दोनों सहेलियों की हालत सामान्य 
घर आते ही अचानक माही की तबीयत खराब हो गई। पहले झाड़-फूंक कराई गई। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। 19 अगस्त को इलाज के दौरान माही की मौत हो गई। माही के साथ गई उसकी दो सहेलियों की तबीयत भी खराब हुई थी, लेकिन अब उनकी स्थिति सामान्य है। माही की दोनों सहेलियों ने घटनाक्रम को लेकर चुप्पी साध रखी है।

इस संबंध में कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि रेस्टोरेंट और उसके आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। पार्टी में मौजूद छात्रा की सहेलियों और लड़कों से पूछताछ कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें