फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जिला अस्पताल की तीन मंजिला इमारत पर चढ़ी युवती, छत से कूदने की दी धमकी, मची अफरातफरी

Tue, 30 Jan 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह एक युवती तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गई। वह वहां से कूदने की धमकी देने लगी, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल की छत पर खड़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के ओयल स्थिल जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवती अस्पताल की तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गई। वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। फौरन पुलिस और अग्निशमन को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा गया। युवती मानसिक मंदित बताई गई है, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस आईके चंदानी ने बतया कि पटेल नाम की युवती सोमवार शाम को किसी मरीज के साथ 108 एंबुलेंस से आई थी। मंगलवार सुबह वह तीसरी मंजिल पर चढ़ गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। सीएमएस ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाकर युवती को नीचे उतारा गया। मेडिकल जांच में मानसिक मंदित पाई है। उसे इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें