फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हॉस्टल में फंदे से लटका मिला पांचवीं के छात्र का शव, स्कूल प्रबंधक-प्रधानाचार्य समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Jan 2024 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में कक्षा पांच के छात्र का शव सोमवार सुबह हॉस्टल के कमरे में लटका मिला। छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
स्कूल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोटवारा स्थित सिल्वर सिटी एकेडमी के हॉस्टल में पांचवी कक्षा के छात्र का शव पंखे के कुंडे से लटकता मिला। सोमवार की सुबह स्कूल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंचे छात्र के परिजनों ने स्कूल से जुड़े तीन लोगों पर पुत्र की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को मफलर से लटकाने का आरोप लगाया। शाम को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य, चौकीदार व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी मनोज कुमार के दो बेटे 13 वर्षीय गौरव राज कक्षा पांच और 11 वर्षीय सुमित कुमार कक्षा चार में पढ़ाई करते थे। सोमवार की सुबह परिजनों को स्कूल प्रबंधन ने सूचना दी कि उनके बड़े पुत्र 13 वर्षीय गौरव राज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर परिजन आनन फानन घटनास्थल के लिए दौड़े। स्कूल के हॉस्टल में बेटे के शव को देखकर उनका हाल बेहाल हो गया। 

गला दबाकर हत्या का आरोप 
उन्होंने स्कूल प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधक हरमोहन सिंह खुराना, प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह व रात्रि ड्यूटी पर तैनात चौकीदार सुरवीर ने एक साथ मिलकर उनके बेटे गौरव राज को गला दबाकर मार डाला और उसके बाद शव को मफलर के सहारे पंखे के कुंडे से लटका दिया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मामले में स्कूल प्रबंधक हरमोहन सिंह खुराना व प्रधानाचार्य सर्वजीत का कहना है कि रविवार की रात बच्चे टीवी देखने के बाद खा-पीकर अपने कमरे में सो गए थे। रविवार सुबह गौरव का शव पंखे के कुंडे से मफलर के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। उधर, परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है। जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें