फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का समय से कराएं निस्तारण : डीएम

Wed, 29 Apr 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला उद्योग बन्धु की बैठक अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों समस्याओं का समय से निस्तारण कराए। कहा कि उद्यमियों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है। उद्यमी सीधे उनसे संपर्क कर या फोन पर अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में कारण जाना और जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता बताई। व्यापारियों की ओर से उठाई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। व्यापारियों ने शहर के इंडस्ट्रियल लाइन में ट्रिपिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति न मिलने की समस्या उठाई। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग से पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम,एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा फेलो को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें