फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर बैठे मिलेगा टोल का पास, 20 किमी दायरे वालों को बड़ी राहत

Thu, 23 Jul 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मैगलगंज टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों के लिए राहत दी है। अब स्थानीय लोगों को लोकल टोल पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर लोकल टोल पास बनवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

अभी तक लोगों को पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा पहुंचकर आवेदन करना पड़ता है। इसमें आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।
डिजिटल लोकल टोल पास के लिए आवेदक को वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), आधार कार्ड (या अन्य पहचान पत्र), वाहन संख्या और पता संबंधी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन स्वीकृत होने के बाद पास सीधे वाहन के फास्टैग से लिंक कर दिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस प्रक्रिया की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें