फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में मिला लापता महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन से लापता महिला का शव शनिवार सुबह करीब दस बजे गेहूं के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। परिजनों ने गांव के चार सगे भाइयों पर रंजिशन दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पर लापरवाही बरतने की भी बात कही है।
मृतका के पुत्र ने बताया कि 25 फरवरी को चचेरे भाई की शादी थी। उनकी मां 23 फरवरी की रात गाने-बजाने के कार्यक्रम में गई थीं और रात करीब दस बजे घर लौट रही थीं। आरोप है कि देर रात गांव के ही चार लोग आए और जबरन मुंह दबाकर उन्हें अपने साथ ले गए। इसके बाद से वह लापता हो गईं। पुत्र ने आरोपियों की पहचान कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि थाने में कई बार शिकायत की गई, फिर भी पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज कर मामले को दबाए रखा। शनिवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से उसी खेत के आसपास आते-जाते देखे जा रहे थे।
विज्ञापन

मृतक महिला के भतीजे ने बताया कि गांव के चार सगे भाइयों से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपियों के परिवार की लड़की को ले जाने के मामले में हमारे परिवार के दो लोग पहले से जेल में हैं। आरोप है कि उसी रंजिश में हत्या की गई है।

मृतका की गुमशुदगी 26 फरवरी को दर्ज की गई थी। शनिवार सुबह शव मिला है। पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें