फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लामाटीना को छह विकेट से हराकर जेनेसिस जीती

Wed, 18 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वर्गीय अजीज सिद्दीकी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट लीग में बुधवार को जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने लामाटीना क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराया। जेनेसिस के अंश अग्रवाल को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सीतापुर रोड स्थित रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 25 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लामाटीना की टीम 18.1 ओवर में 70 रन पर ऑलआउट हो गई। शिखर प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। जेनेसिस के अंश अग्रवाल ने चार और धनुर ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेनेसिस ने 15.5 ओवर में चार विकेट खोकर 71 रन बना लिए। अक्षत अवस्थी ने 37 रन की पारी खेली, जबकि सुदेश और आदित्य ने 12-12 रन बनाए। लामाटीना के विराट ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामजी दीक्षित और विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल ने अंश अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, फारुख हसन, राकेश कुमार गुप्ता, नीरज शुक्ला, रविशंकर तिवारी, मालिक इरफान, मासी अहमद खान और श्याम मोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें