फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नालों के ऊपर से कूड़ा हटाकर निभाई जा रही सफाई की रस्म

Wed, 18 Nov 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एकता नगर में फोरलेन किनारे गंदगी से पटा नाला। संवाद
विज्ञापन
ओयल। नगर पंचायत ओयल-ढखवा के शिवाला, ठठेरनटोला, एकता नगर, जुलाहनटोला और महाबीरी मोहल्ले के मुख्य नाले गंदगी और गाद से पटे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीनों से इनकी तलीझाड़ सफाई नहीं हुई है। कर्मचारी कभी-कभार पहुंचते हैं तो ऊपर जमा पॉलीथिन और कूड़ा हटाकर सफाई की औपचारिकता पूरी कर देते हैं। इससे नालों की तली में जमा गाद जस की तस बनी रहती है।
विज्ञापन

विजय, मनोज, सरवन, अमित, गुड्डू, अभिषेक, फिरोज और मुजफ्फर का कहना है कि सफाई के नाम पर टैक्स लिया जाता है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होती। नालों से उठती दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। बरसात में निकासी बाधित होने से नालियां उफनाने लगती हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। दीपावली बीतने के बाद भी मुख्य नालों की सफाई नहीं होने से नगर पंचायत के स्वच्छता संबंधी दावों पर सवाल उठ रहे हैं।


नालों की नियमित सफाई नहीं होने से बरसात में जलभराव की समस्या पैदा होती है। दीपावली बीतने के बाद भी नाले साफ नहीं कराए गए हैं। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है।
विज्ञापन

-सरवन


नाला बनने के बाद से उसकी तलीझाड़ सफाई नहीं कराई गई। कर्मचारी कभी-कभार ऊपर से पॉलीथिन हटाते हैं और फोटो खींचकर चले जाते हैं। अंदर जमा गंदगी साफ नहीं होती।
-गुड्डू


दुकान के सामने स्थित मुख्य नाला गंदगी से पटा है। इससे पूरे दिन दुर्गंध आती है और मच्छरों की भरमार रहती है। सफाई कर्मचारियों और मेट से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
-अमित श्रीवास्तव
-
दीपावली पर रोस्टर बनाकर नगर में नालियों की सफाई कराई गई थी। यदि नालों में गंदगी जमा हो गई है तो दो दिनों में उसे साफ करा दिया जाएगा।
-ऋषिकेश वर्मा, ईओ, नगर पंचायत ओयल-ढखवा

एकता नगर में फोरलेन किनारे गंदगी से पटा नाला। संवाद

एकता नगर में फोरलेन किनारे गंदगी से पटा नाला। संवाद

एकता नगर में फोरलेन किनारे गंदगी से पटा नाला। संवाद

एकता नगर में फोरलेन किनारे गंदगी से पटा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें