मीरपुर रसौरा तिराहे पर बन रहा गायत्री परिवार का कार्यक्रम पंडाल। स्रोत- गायत्री परिवार
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार का वंदनीया माता भगवती देवी शर्माजी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट नारी उत्कर्ष समारोह छह नवंबर को नारी गौरव मंगल यात्रा के साथ होगा। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया कि इसका शुभारंभ श्रीराम वाटिका मैदान, मीरपुर रसौरा तिराहा, रामापुर रोड से होगा।
कार्यकर्ता मान सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में लखीमपुर सहित सीतापुर, बहराइच, गोंडा, वाराणसी, मऊ और बस्ती जिलों के समयदानी कार्यकर्ता जुटे हैं। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि समारोह में लगभग एक हजार महिलाओं के लिए आवासीय देव परिवार निर्माण प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। संवाद