फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गायत्री परिवार ने निकाली नारी गौरव मंगल यात्रा

Thu, 06 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गायत्री परिवार की गौरव मंगल यात्रा में मौजूद सजीव झांकी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार की तरफ से आयोजित विराट नारी उत्कर्ष समारोह का शुभारंभ बृहस्पतिवार को नारी गौरव मंगल यात्रा के साथ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने कन्या पूजन कर किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आईं ब्रह्मवादिनी महिलाओं की टोली ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

यात्रा श्रीराम वाटिका मैदान मीरपुर रसौरा तिराहा रामापुर रोड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों लाहौरी नगर, राजापुर चौराहा, सौजन्या चौक, नौरंगाबाद, पॉलीटेक्निक से होती हुई दोबारा आयोजन स्थल पहुंची। सबसे आगे पीत वस्त्रधारी स्कूटी वाहिनी, कलशधारी व तिरंगाधारी कन्याएं और ढपली बजाती बालिकाएं मौजूद रहीं। इनके बीच सजीव देवी झांकियां नारी शक्ति का गौरव दर्शा रही थीं। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कन्याओं ने प्रेरक प्रस्तुतियां दीं। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया कि दूसरे दिन शांतिकुंज टोली द्वारा देव परिवार निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित होगा।

गायत्री परिवार की गौरव मंगल यात्रा में मौजूद सजीव झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें