फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं गरिमा

विज्ञापन
गरिमा सिंह।
विज्ञापन
निघासन। झंडी राज गांव निवासी गरिमा सिंह ने अपनी मेहनत से गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नियुक्त पाई है। उन्हें कंपनी की ओर से 28.12 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

गरिमा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के माउंट कार्मेल कॉलेज, महानगर से हुई। इसके बाद उन्होंने बीटेक की डिग्री प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उनकी प्रतिभा को गूगल ने पहचाना और उन्हें इंटर्नशिप का मौका दिया। उसी कड़ी में अब उन्हें स्थायी नियुक्ति भी मिली है। गरिमा के पिता मनोज सिंह पेशे से किसान हैं, जबकि मां एक गृहणी हैं। गरिमा की बड़ी बहन सौम्या सिंह मल्टीनेशनल कंपनी वॉलमार्ट में कार्यरत हैं। दोनों बहनों की इस सफलता ने पूरे परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें