फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का मामलाः पांच दिन बाद भी हिरासत में लिए लोगों पर आरोप तय नहीं

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आरोपी के घरवाले बेचैन, पीड़ित लड़कियों को भी घर नहीं भेजा गया

महेवागंज। फूलबेहड़ के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की पड़ताल पांच दिन बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों कहना है कि मेडिकल प्रक्रिया अब भी अधूरी है। वहीं इस मामले में नामजद व्यक्ति को हिरासत में लिए चार दिन बीत गए, उसे छोड़ना तो दूर पुलिस अब तक उन पर आरोप तक तय नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पीड़ित लड़कियां भी घर से अलग वन स्टाप सेंटर में हैं। छानबीन का आलम यह है कि कई बार पुलिस टीम को घटना स्थल का मौका मुआयना करना पड़ा। पांच दिन बाद भी वह अपनी दिशा तय नहीं कर पाई। खास यह कि एक तरफ पीड़ित तो दूसरी ओर पूछताछ के हिरासत में लिए गए लोगों के घर वाले बेचैन हैं। दिन रात थाने के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, सीओ टीएन दुबे का कहना है कि संवेदनशील मामला है। तथ्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। मेडिकल और जांच प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें