फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया की गूंज

Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गणेश पूजा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मंदिरों और पंडालों में विराजे गजानन भगवान गणेश
जिले भर में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ गणेश पूजा महोत्सव शुरू हो गया। शहर में सुभाष पार्क, आनंद टाकीज रोड समेत कई जगहों पर आकर्षक पंडाल सजा कर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रीगणेश की प्रतिमाओं की स्थापना से पहले श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के नारों से गूंज उठा।
सुभाष पार्क में मराठा समाज की ओर से पूजा पंडाल सजाया गया है। दोपहर बाद श्रद्धालु शोभायात्रा निकालकर भव्य प्रतिमा पंडाल तक ले गए जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने आरती कर गणपति को भोग लगाया। इसके साथ ही पूजा पंडालों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया। इसके अलावा संकटा देवी मंदिर और आनंद टाकीज रोड पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। 
विज्ञापन

पलियाकलां। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर शहर के श्री रामजानकी मंदिर में गणेश मूर्ति स्थापना के साथ ही श्रीमद भागवत कथा का प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुजारी बलराम शास्त्री ने विधि विधान से गणेश प्रतिमा स्थापित करने के साथ किया। वृंदावन से आए दीपक शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत की। इस दौरान समिति अध्यक्ष गौरव गुप्ता, रामू वर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, ऋषि मंगल महाजन, शेरा वर्मा, राकेश गुप्ता, सब्बू बाथम, राजेश गुप्ता, बीना गुप्ता, मौला अली, प्रिया गुप्ता, सुमन वर्मा, सुधा गुप्ता, मंजू वर्मा, गोवाली बाथम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
बांकेगंज। कस्बा के बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में पं. कुसुम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के बीच भव्य पंडाल में भगवान श्रीगणेश मूर्ति स्थापना के साथ गणेश पूजा का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्रीनारायण गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और सेवादरों ने महावीर जिंदल, रमेश गोयल, हरीकिशन गोयल, दिनेश शर्मा, मोहित अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय, सुशील भार्गव, तरून वर्मा, आदि ने पंडाल में स्थापित भगवान श्रीगणेश मूर्ति का विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी। मौजूद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। 
ईसानगर। गणेश पूजा महोत्सव के पंडालों में सोमवार को गजानन की मूर्तियों की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से की गई। आयोजकों ने बताया दस दिनों तक सुबह शाम आरती पूजन के अलावा भागवत कथा, भजन संगीत, जागरण आदि धार्मिक आयोजनों के कार्यक्रम पांच से 11 सितंबर तक चलेंगे। 11 सितंबर को को हवन पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया जायेगा। 12 सितंबर को मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। 
विज्ञापन

बरवर। कस्वे में शिव मंदिर पर गणेश पूजा के तहत हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पूजन पं. राजनरायन की देखरेख में हुआ। इस दौरान भक्तों ने गणेश वंदना के साथ पूजन किया । वहीं शाम को पं. अखिलेश त्रिवेदी ने भागवत कथा का आयोजन किया। इस मौके पर संतोष, प्रवीण, गरीब दास आदि तमाम भक्त मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें