फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीत-हार के विवाद में भिड़े जुआरी, तीन जख्मी

Thu, 23 Oct 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। कोतवाली सदर क्षेत्र के महेवा गांव में जुएं में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव महेवा निवासी दीपक के घर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीपक भी वहीं था। जीत-हार को लेकर जुआ खेल रहे नसरुद्दीन और दीपक के बीच गाली-गलौज होने लगी।
आरोप है दीपक और उसके साथियों ने नसरुद्दीन की पिटाई कर दी। नसरुद्दीन के परिजनों को जब यह बात पता लगी तो वे लाठी-डंडे लेकर दीपक के घर आ धमके। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में नसरुद्दीन और इशरत व दूसरे पक्ष से दीपक घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जुआ खेलने के बीच दो पक्ष भिड़े थे। 151 में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें