जिले भर में मची है गणोशोत्सव की धूम, गणपति मोरया के जयघोष से गूंजा छोटी काशी
जिले भर में गणोशोत्सव की धूम है। जगह-जगह लगे पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। भक्त भगवान के दर्शन कर उनकी कृपा पाने को आतुर हैं।
गोला गोकर्णनाथ। कृष्णा वाटिका स्थित गणेश उत्सव में भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण व अन्य देवी देवताओं की झांकियों ने सबका मन मोह लिया। बच्चे कृष्ण, राधा रानी, शिव, पार्वती, राम लक्ष्मण के रूप में मंच पर आए तो ऐसा लगा मानो देवलोक से देवता धरती पर उतर आए हों। कपिल बाबरा ग्रुप हल्द्वानी के जय गणेश जय महादेवा, चिराग दिल के जलाओ बहुत अंधेरा है, हमारे घर आओ गणपति बहुत अंधेरा है, तेरी नजर से दिल को करार है और शिरडी वाले ने ऐसा करम कर दिया अब किसी के करम की जरूरत नहीं, घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो आदि गीत सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस मौके पर दीपक राजपूत, दुर्गेश सोनी, बाला जी मराठा, मोहित गुप्ता, शोभित राजपूत, पुत्तू पांडे, शिवम बाजपेयी, राहुल गुप्ता, दिलीप रस्तोगी, पंकज राजपूत, राजेश रस्तोगी, आनंद सोनी, अतुल राजपूत, हनी कटियार, अविनाश मराठा आदि मौजूद रहे।
खुटार रोड पर और मां मंगला देवी मंदिर परिसर में शिव आराधना ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों ने रासलीला और झांकियां दिखाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर अंकित शाह, सोनू शाह, पंकज राजपूत, शिवम राजपूत, अमन वर्मा, अभिषेक सोनी, रवि शाह आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। सार्वजनिक सहयोग से कस्बे में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में चतुर्थ महोत्सव के चौथे दिन कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
सोमवार प्रात: बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। पुरोहित कुसुम शस्त्री ने पंडाल के सिंहासन पर विराजमान गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद लड्ड़ओं का भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। दोपहर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर महावीर प्रसाद जिंदल, विनोद गोयल, राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, खजान सिंह, राम संजीवन संख्वार, राजेन्द्र अग्रवाल, आनू मिश्र, संतोष, रमेश गोयल, हरिकिशन गोयल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।