बरवर। पत्नी से विवाद और दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से क्षुब्ध एक युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला गांधी नगर निवासी निवासी छोटेलाल के 27 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार का शव शनिवार को उनके खेत सैय्यदबाड़े के पास बांस से लटका पाया गया।
पिता छोटेलाल ने बताया प्रवीण की शादी पांच वर्ष पूर्व थाना मोहम्मदी के गांव भूड़िया निवासी रूबी देवी के साथ हुई थी। प्रवीण पर ससुराल पक्ष ने दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। पत्नी रूबी देवी अपने मायके में है। मृतक का एक बेटा दिव्यांशु है, जिसकी उम्र ढाई वर्ष है।
छोटे लाल का कहना है कि दो दिन पहले उनका बेटा प्रवीण मुकदमे की पेशी पर गया था, जिसके बाद से वह तनाव में था। बताया कि पत्नी से विवाद और मुकदमे से क्षुब्ध होकर प्रवीण ने आत्महत्या कर ली।