फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राम के दूल्हा बनने से बरात निकलने तक महिलाओं के जिम्मे हर रस्म

Thu, 15 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक रामलीला में राम-सीता विवाह के दिन मथुरा भवन में प्रभु राम का स्वरूप धारण करने वाले पात्र को दूल्हे की तरह सजाया जाता है।
विज्ञापन

शृंगार से लेकर विवाह की शुरुआती रस्मों तक की जिम्मेदारी आयोजक सेठ परिवार की महिलाएं निभाती हैं। उनके हाथों से निभाई जाने वाली यह परंपरा अवध के विवाह संस्कारों और लोक संस्कृति की झलक पेश करती है।
सेठ गया प्रसाद ट्रस्ट के सर्वराहकार विपुल सेठ के अनुसार, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रभु राम का शृंगार करती हैं। इसके बाद जनकपुरी से बारात का निमंत्रण लेकर लोग मथुरा भवन पहुंचते हैं। निमंत्रण मिलने पर भगवान राम अपने भाइयों और बारातियों के साथ रथ पर सवार होकर जनकपुरी के लिए रवाना होते हैं। मेला मैदान में बनी जनकपुरी में तुलसी व सालिग्राम का विवाह होता है। बृहस्पतिवार को शहर में राम बरात निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें