फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होली के दिन गोला में दो बजे होगी जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को कोतवाली परिसर में होली और ईद को लेकर हुई बैठक में मौलानाओं ने होली के दिन जुमे की नमाज का समय परिवर्तित किया। तय किया गया, होली के दिन दो बजे के बाद नमाज होगी।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिंदू और मुस्लिम समाज के संभ्रांत जनों ने ईद और होली को लेकर अपना पक्ष रखते हुए सुझाव दिए। हाजी जफर उल्ला खां के प्रस्ताव पर इमाम, मौलाना और मुस्लिम समाज के लोगों ने हामी भरते हुए होली के दिन जुमे की नमाज का समय परिवर्तित करने का निर्णय लिया।
होली के दिन गोला की मस्जिदों में नमाज रंग समाप्त होने के बाद दोपहर दो बजे होगी। बैठक को तहसीलदार सुखबीर सिंह, सीओ गवेंद्र गौतम, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने भी संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि एक बजे के बाद कोई भी सड़क पर रंग खेलेगा। अभिभावक अपने बच्चों को होली के दिन बाइक न दें। सभासद राजेश वर्मा, रामरक्षपाल राजपूत, धर्मेंद्र बाल्मीकि, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, अलीगंज पुलिस चौकी में हुई बैठक में थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह व एसआई दिनेश कुमार पाठक ने सभी से होली और जुमे की नमाज सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें