फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार टीमों ने 16 प्लाईवुड उद्योगों का किया निरीक्षण, उर्वरक के लिए तीन नमूने

Thu, 02 Apr 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के औद्योगिक इकाइयों, विशेषकर प्लाईवुड उद्योगों में उर्वरक (यूरिया) के संभावित दुरुपयोग की रोकथाम के लिए कृषि विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। जनपद स्तर पर चार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्लाईवुड उद्योगों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान में 16 प्लाईवुड औद्योगिक इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया, इसमें अभिलेखों, स्टॉक रजिस्टरों व उत्पादन की जांच की। निरीक्षण में तीन इकाइयों से उर्वरक (यूरिया) के नमूने संकलित लिए गए, इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चेतावनी दी गई कि किसी भी दशा में अनुदानित यूरिया का उपयोग औद्योगिक कच्चे माल के रूप में न किया जा रहा हो। निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें