फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित एईएस के चार और बच्चे भर्ती

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
10 बच्चों में हुई जापानी इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि  
14 बच्चों में मिले एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम के लक्षण
हालत में सुधार न होने पर एक बच्चा लखनऊ रेफर
 संभावित एईएस (एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम) से पीड़ित चार बच्चों को बुधवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिससे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या दस हो गई है। वहीं गंभीर हालत के चलते बुुधवार को एक बच्ची को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
बुुधवार को बरखेरवा निवासी संजय कुमार के पांच वर्षीय पुत्र शुभम, नयागांव निवासी सुकाली के चार वर्षीय पुत्र अनुराग, सैदापुर भाऊ निवासी सुभाष गुप्ता के तीन वर्षीय पुत्र आदित्य और भंसड़िया निवासी जय प्रकाश के 11 वर्षीय पुत्र पुंडरीकाक्ष को संभावित एईएस के चलते चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया है, जिससे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या दस हो गई है। वहीं मैलानी निवासी रोहित के नौ वर्षीय पुत्र निखिल की हालत में सुधार न होने पर लखनऊ मेेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


आईसीयू में भर्ती बच्चों की संख्या हुई छह
आईसीयू वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या छह हो गई है। इसमें पूजा पुत्री नरेंद्र निवासी त्रिकोलिया, रीना पुत्री जगदीश प्रसाद निवासी डंडूरी, शिवानी पुत्री अरविंद कुमार निवासी सलेमपुर कोन, सोनी पुत्री सोबरन निवासी मिश्रिक गांव अंौर मोहम्मद रवि पुत्र बाबू अली निवासी धोबहा सहित उपासना पुत्री सर्वेश कुमार निवासी सिसनौर आईसीयू में भर्ती हैं।

14 बच्चों में मिले एईएस के लक्षण 
जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार 24 बच्चों में एईएस की संभावना व्यक्त हुई थी। जिस पर इनकी जांच कराई गई थी, जिसमें से दस बच्चों में जेई की पुष्टि हुई है, जबकि 14 बच्चों में एईएस के लक्षण मिले हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।

दो और बच्चों में हुई जेई की पुष्टि
बाकेगंज के लालजी पुरवा निवासी जसकरन के आठ वर्षीय पुत्र बलविंदर और भीरा कस्बा के देवाटांडा निवासी राजेश सिंह के नौ बर्षीय पुत्र विशाल सिंह की जांच में जेई की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

 
चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती 24 बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से आठ में जेई की पुष्टि हुई है। जबकि छह बच्चे अभी भर्ती हैं और दो बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं दो बच्चों के परिजन बिना बताए और दो परिजन अपनी मर्जी से अपने बच्चों को लेकर चले गए हैं।
डॉ. मनोज कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें