मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो लोगों को प्राइवेट क्लीनिक व दो लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मझगईं के मुर्गहा गांव निवासी अंगलेश कुमार अपनी पत्नी कविता के साथ बाइक पर भगवंतनगर भइयादूज मनाने जा रहे थे, दूसरी ओर से बल्लीपुर निवासी गयाप्रसाद अपने पुत्र विमल की दवा लेने मझगईं आ रहे थे। दोनों बाइकों की विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास टक्कर हो गई। इसमें चारों लोग बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए। आसपास के लोगों ने पति-पत्नी को प्राइवेट क्लीनिक व पिता-पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। संवाद