फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रंजिश में घर में घुसकर हमला, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

Fri, 13 Nov 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घायल रावेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। गांव धूसर पतवारा में जमीन के पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर मुन्नालाल (35), रावेश कुमार (28), मनीषा देवी (35) और सावित्री देवी (25) को घायल कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव में दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। घायल मनीषा देवी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। चिकित्सकों ने मुन्नालाल, रावेश कुमार और मनीषा देवी का सीएचसी में उपचार शुरू किया, जबकि सावित्री देवी की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घायल रावेश कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें