फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर समेत चार नेपाली हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत अलग-अलग स्थानों से नेपाल पुलिस ने चार लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी कवींद्र बोहरा ने बताया कि त्रिनगर पुलिस ने धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड दो वनदेवी मंदिर के पास शक होने पर स्थानीय निवासी राजेश शर्मा व आरिफ अंसारी राणा को गिरफ्तार किया है। जबकि वार्ड तीन निवासी तुषार गुप्ता को भी पकड़ा है। इनके पास से एक ग्राम 640 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
इसके अलावा भारतीय सीमा से लगी पुनर्वास नगर पालिका के वार्ड चार की तरफ भारत से आ रहे गोदावरी के मालाखेती निवासी सूरज भट्ट को त्रिभुवन पुलिस ने 530 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। सभी को जिला पुलिस कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें