फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी परिसर में शुरू हुआ 55 नए कस्टम इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम इनडायरेक्ट टैक्स नाॅरकोटिक्स अकादमी बड़ोदरा जोन के 55 इंस्पेक्टर का सोमवार को तृतीय वाहिनी एसएसबी लखीमपुर परिसर में प्रशिक्षण शुरू किया गया है। कस्टम इंस्पेक्टरों का यह प्रशिक्षण 14 दिवसीय रहेगा, जिसमें बुनियादी शारीरिक एवं आर्म्स प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसबी तृतीय वाहिनी कमांडेंट देवानंद ने बताया कि कस्टम निरीक्षकों का 70 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें 56 दिनों का एकेडमिक प्रशिक्षण देने के बाद अब इनको 14 दिन का शस्त्र चलाने, व्यावहारिक सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया, जो 25 फरवरी तक चलेगा।
नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम इनडायरेक्ट टैक्स नाॅरकोटिक्स लखनऊ के सहायक निदेशक एनके दास ने बताया कि कस्टम के नए निरीक्षकों को 56 दिनों तक एकेडमिक दिया जा चुका है, जिसमें जीएसटी की पढ़ाई, कस्टम की पढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया गया। बार्डर सीमा पर इनका अहम रोल रहता है। इस दौरान उप कमांडेंट प्रशांत गौतम सहित एसएसबी के अधिकारी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें