फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एडीजे सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब से आई 573 रिपोर्ट में 248 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद में सोमवार को अपर जिला जज (एडीजे) सहित चार लोगों की कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 248 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 573 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 179 पॉजिटिव व 394 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 69 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
ब्लॉक लखीमपुर में 89, ब्लॉक नकहा में छह, ब्लॉक फूलबेहड़ में पांच, ब्लॉक धौरहरा में पांच, ब्लॉक ईसानगर में नौ, ब्लॉक निघासन में पांच, ब्लॉक रमियाबेहड़ में एक, ब्लॉक बांकेगंज में पांच, ब्लॉक पसगवां में पांच, ब्लॉक मितौली में छह, ब्लॉक कुंभी में नौ, ब्लॉक पलिया में 60, ब्लॉक बिजुआ में आठ, ब्लॉक बेहजम में सात, ब्लॉक मोहम्मदी में 28 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


फैक्ट-फाइल.....
अब तक मिले कुल केस 21659
ठीक हुए मरीज 17889
वर्तमान में सक्रिय मरीज 3597
अब तक हुई मृत्यु 173
कोविड अस्पताल
कुल मरीज-90
आईसीयू वार्ड में भर्ती-90
शिखर अस्पताल- पांच मरीज

कोविड अस्पताल में 90 संक्रमित का हो रहा इलाज
लखीमपुर खीरी। नकहा के जगसड़ स्थित कोविड अस्पताल में सोमवार शाम तक 90 मरीज भर्ती हुए, जो सभी ऑक्सीजन पर हैं। अस्पताल प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम तक 90 मरीज भर्ती हुए। सभी संक्रमित ऑक्सीजन पर हैं।

जिला अस्पताल में मिले 12 संक्रमित
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों की सोमवार को कोविड जांच कराई। इसमें 12 मरीज संक्रमित मिले। सीएमएस ने बताया कि वार्ड में भर्ती अन्य मरीज एवं स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए मरीजों की सूचना जगसड़ अस्पताल प्रभारी को दे दी है। फिलहाल सभी संक्रमितों को नेत्र विभाग में शिफ्ट करा दिया है। एंबुलेंस आने पर इन सभी को जगसड़ भेजवा दिया जाएगा।

एडीजे राजेश कुमार का कोविड अस्पताल में चल रहा था इलाज
लखीमपुर खीरी। जनपद में तैनात अपर जिला जज (एडीजे) राजेश कुमार के निधन की खबर मिलते ही जिला जज मुकेश मिश्र सहित न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर छा गई। जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री अजय कुमार पांडे अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, डीजीसी अरविंद त्रिपाठी, बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य अजय शुक्ला सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपर जिला जज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे जिले के न्यायिक इतिहास मैं अपूरणीय क्षति बताया है। संवाद

नेपाल: दो दिन में 13 मरीजों की कोरोना से मौत
धनगढ़ी (नेपाल)। कोरोना की दूसरी लहर से धनगढ़ी-कैलाली समेत सुदूर पश्चिम में दिनोंदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार और सोमवार को कैलाली जिले के धनगढ़ी सेती प्रादेशिक अस्पताल और टीकापुर में 13 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों में से कैलाली के चार और कंचनपुर जिले के तीन समेत कुल सात लोगों की जान चली गई। अस्पताल सूचनाधिकारी दिलीप कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि रविवार व सोमवार को मिलाकर कैलाली के सेती प्रादेशिक व टीकापुर अस्पताल में 13 मरीजों की जान गई है। जिसमें रविवार को सात व सोमवार को छह लोगों की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें