पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
मूड़ासवारान। थाना गोला के ग्राम भदेड़ नहर पुल के पास बाइक सवार युवक को अलीगंज की ओर से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई दिनेश सिंह निवासी पिपरिया वीरसिंहपुर जिला शाहजहांपुर ने बताया कि वह अपने भाई रामू (48) पुत्र हरपाल के साथ अपने बहनोई नन्हे सिंह निवासी भदेड़ रविवार को आए थे। सोमवार को दिनेश सिंह अपनी बहन के यहां भदेड़ में ही रुक गया और उसका भाई रामू दोपहर बाइक से अपने घर के लिए निकला था। गांव के पास नहर पर उसने बाइक खड़ी कर लघुशंका करने चला गया। वापस बाइक की तरफ आ ही रहा था कि अलीगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसको टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक मय वाहन भाग निकला। रामू की मौत की खबर पाकर उसकी पत्नी और तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी होने पर अलीगंज और मूड़ा पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरके शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के भाई दिनेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।