फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद निकली धूप तो मिली शीतलहर से राहत

Sat, 23 Jan 2016 06:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बाद खिल कर धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को लोगों ने जमकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। दिन भर चली सर्द हवाओं के बावजूद धूप ने ठंड से मामूली राहत पहुंचाई। बर्फीली हवाओं के कारण सुबह काफी गलन थी। सुबह कोहरा भी छाया रहा लेकिन 10 बजे से बाद धूप खिल गई और कोहरा छंट गया। यद्यपि धूप में गर्मी नहीं थी इसके बावजूद कई दिनों से चली आ रही शीतलहर से मामूली राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 17.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04 डिग्री सेल्सियस था। सुबह बर्फीली हवाओं के कारण भीषण ठंड और गलन रही। लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे तो रिक्शा चालक, मजदूर और पल्लेदारों ने अलाव के सहारे ठंड से बचाव की कोशिश की।
मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चों और बुजुर्ग में सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में हैं। लोग, सर्दी,  जुकाम, बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चों में विंटर डायरिया की शिकायत बढ़ रही है। गलन के बावजूद शनिवार को मौसम राहत देने वाला रहा। बाजार में भी चहल-पहल और रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुनगनी धूप निकलने से विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी धूप में बैठकर काम करते दिखे। दुकानदार भी बाहर खड़े होकर धूप सेंकते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें