फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बरसात में खड़ंजे पर अनियंत्रित होकर खेत में पलटी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Fri, 19 Jul 2024 11:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानगर इलाके में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निजी स्कूल की बस खड़ंजे पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
खेत में पलटी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर इलाके के मिर्चियां गांव में बच्चे लेने जा रही निजी स्कूल की बस खड़ंजे पर बरसात अधिक होने पर कीचड़ में पहिया फिसलने से अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। गनीमत रही कि बच्चे कम थे और उन बच्चों को लोगों ने निकाल लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग सात बजकर 30 मिनट पर संपूर्णानगर स्थित क्राइस्ट एकेडमी स्कूल की बस प्रतिदिन की तरह बच्चे लेने गई, जैसे ही गुरूद्वारे के पास से बने खड़ंजे पर पहुंची, तभी मिर्चियां हंसनगर गांव के सम्पर्क मार्ग पर बरसात के कीचड़ में बस का पहिया चला गया, इससे फिसलने ही वजह से बस अनियंत्रित होकर दाई तरफ खेत की तरफ पलट गई। 

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल बस गांव की तरफ आ रही थी। छह बच्चे बैठे थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। स्कूल मैनेजर सेमुअल थॉमस ने बताया कि किसी बच्चे चोट नहीं आई, सभी सुरक्षित घर पहुंचे हैं। बस में मनप्रीत कौर, राजवीर सिंह, जोवन प्रीत सिंह, जेसलिन कौर, बिन्नी कुमारी, आयरन कुमार बैठे थे।
विज्ञापन


किसानों ने पटरी काट खेत में मिला ली, सिर्फ खड़ंजा बचा
यह सड़क (खड़ंजा) लगभग 700 मीटर लंबी है, वर्तमान में 20 कड़ी का रास्ता है, हंसनगर, माननगर, मिर्चियां को जाने का मुख्य मार्ग है। खड़ंजा के दोनों तरह तरफ एक-एक मीटर पटरी बनी थी, लेकिन इस मार्ग के पास दोनों तरफ खेत है, दोनों किसानों ने पटरी काट कर खेत में मिला ली इससे है सिर्फ खड़ंजा बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें