फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परीक्षा में पकड़े गए चार नकलची

Mon, 08 Dec 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। इन परीक्षा में अब तक सचल दल द्वारा चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन


सोमवार को पहली पाली में एमए हिंदी, अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान तीसरे सेमेस्टर के साथ बीएससी केमिस्ट्री व बीए दर्शनशास्त्र पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। वहीं तीसरी पाली में बीए तीसरे सेमेस्टर हिंदी तथा बीएससी व बीकॉम की क्यूटिकुलर सेमेस्टर तृतीय की परीक्षाएं आयोजित की गईं।

प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 1723 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1711 उपस्थित रहे, जबकि 12 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि चीफ प्रॉक्टर प्रो. सुभाष चन्द्रा, प्रो. ज्योति पंत, डॉ. अमित सिंह, धर्म नारायण, सौरभ वर्मा व मोहम्मद नज़ीफ़ लगातार परीक्षा केंद्रों पर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें