फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोकशी के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने गोकशी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक जिंदा बछड़ा, अवैध तमंचा, कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। सेंट्रो कार को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टीम रवही क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अटकोहना पुल से करीब 100 मीटर पहले झाड़ियों के बीच खड़ी एक सेंट्रो कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से एक जीवित बछड़ा, दो चापड़, दो छुरियां, दो तराजू, बाट, प्लास्टिक की रस्सियां, काली पन्नियां, लकड़ी की ठीया तथा अन्य उपकरण बरामद हुए।
पुलिस ने रमजान उर्फ चांदबाबू निवासी मुगली टोला, बबलू खान निवासी सलेमपुर कोन, अली अहमद उर्फ राजबाबू निवासी सैयदबाड़ा तथा मुसाफिर निवासी रमनगरा, थाना शारदानगर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवंश वध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें