फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गेम खिलाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिराेह के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन पुलिस ने ऑनलाइन गेम खिलाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी थर्ड पार्टी के बैन गेमिंग एप का यूज कर ठगी करते थे। इसके अलावा किसी अनजान के झांसे में आते ही उससे ओटीपी लेकर उसका खाता खाली कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन के अलावा 11 सिम सहित अन्य चीजें बरामद की हैं।
विज्ञापन

निघासन सीओ शिवम कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि ढखेरवा-निघासन रोड स्थित लखहा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान इन चारों युवकों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नाइट वन क्लब, एविएटर, कलर ट्रेड और बीट जीबी जैसे थर्ड पार्टी गेमिंग एप का इस्तेमाल करते थे। वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को लाखों रुपये कमाने का लालच देकर निवेश करवाते थे। बाद में धोखाधड़ी से ओटीपी हासिल कर उनके बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे। आरोपी इस ठगी के बदले 15 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संतोष कुमार निवासी चचरापुरवा, दिलीप कुमार निवासी चचरापुरवा, अंकित कुमार निवासी चचरापुरवा और आशीष गौतम निवासी ढखेरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 20 एटीएम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, सिम कार्ड, नकदी, एक होंडा सिटी कार और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपियों के विरुद्ध थाना पढुआ में आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कहा कि पूछताछ के दौरान कई और नाम सामने आएं हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें