फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला बैलून सहित जर्मन मेड डिवाइस, बम की अफवाह

Mon, 28 Dec 2015 12:00 AM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरैनाबाबा में रविवार को एक खेत में बैलून सहित उपकरण मिलने से लोगों में बम की अफवाह फैल गईं। सूचना पाकर पुलिस ने मौके से उपकरण को कोतवाली लाकर जांच पड़ताल की है। पुलिस के मुताबिक बरामद उपकरण मौसम विभाग का लगता है, जो किसी अन्वेषण के लिए छोड़ा गया होगा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव नरैनाबाबा में एक खेत में ग्रामीणों ने एक उपकरण पड़ा देखा। बैलून के जरिए हवा मे उड़ने वाले इस उपकरण में एक थर्माकोल के डिब्बे में छोटी सी बैटरी और एक डिवाइस थी। अनुमान है कि बैलून फटने के कारण उपकरण जमीन पर गिरा होगा। एल्यूमिनियम की बनी डिवाइस पर मेड इन जर्मनी लिखा होने के कारण भी अफवाहों को बल मिला। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिह यादव ने बताया कि उपकरण मौसम विभाग के किसी अन्वेषण से जुड़ा हुआ लगता है, जिसमें कोई संदिग्ध चीज नहीं है। बताते चलें कि कुछ समय पहले ही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अभयपुर और खरवहिया में भी ऐसे ही उपकरण मिले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें