सीतापुर ब्रांच नहर पटरी किनारे की घटना
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, शिनाख्त नहीं
कस्बा पुलिस चौकी अंतर्गत मोतीपुर गांव के निकट सीतापुर ब्रांच नहर पटरी किनारे लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। सीतापुर ब्रांच नहर किनारे पड़े अधेड़ के शव की खबर से मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सवेरे मोतीपुर गांव निकट सीतापुर ब्रांच नहर किनारे शौच पर गए ग्रामीणों को जामुन पेड़ के नीचे लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा दिखाई दिया। जामुन पेड़ के नीचे पड़े अधेड़ शव की खबर सुनते ही सीतापुर ब्रांच नहर किनारे बसे कई गावों के ग्रामीण महिला, पुरूष और बच्चों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने घटनास्थल कर बारीकी से मुआयना कर लोगो से मृतक अधेड़ की शिनाख्त संबंधी जानकारी ली। बावजूद इसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया अधेड़ की मृत्यु जामुन केपेड़ से गिरकर होने की संभावना प्रतीत हो रही है। मृतक शरीर पर केवल रंगीन पटरेदार अंडरवियर पहने हुए है, साथ ही जामुन पेड़ के नीचे मृतक अवस्था में मिले अधेड़ के हाथ में एक पतली जामुन की डाल पाई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।